(CBSE) की ओर से 12वीं के नतीजे जारी करने के बाद अब 10वीं के छात्रों की भी परिणाम जानने को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। पिछली बार 12वीं के नतीजे के साथ ही 10वीं का अचानक रिजल्ट जारी कर सीबीएसई ने छात्रों को सरप्राइज दिया था। ऐसे में सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जल्द ही आने की अटकलें लगाई जा रही हैं। पिछले साल 7 मई को 10th का रिजल्ट आया था। इस साल 10वीं बोर्ड के नतीजे जारी होने के बाद छात्र और छात्राएं अपना रिजल्ट cbse की आधिकारिक वेबसाइट CBSE result.nic.in और CBSE.nic.in पर देख सकते हैं।
वर्ष 2019 में पटना जोन के कुल 91.86 फीसद परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की थी। परीक्षार्थियों की सफलता में पटना जोन देश में सातवें स्थान पर रहा। जोन से दसवीं की परीक्षा में 199006 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें 182859 परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है। पटना जोन में 91.18 फीसद छात्रों और 93.14 छात्राओं ने सफलता हासिल की। झारखंड पटना जोन में ही आता है।
वर्ष 2019 में ये रहे झारखंड टॉपर्स
1. पीयूष कुमार अग्रवाल : एजेंल्स हाई स्कूल शंकरपुर, हजारीबाग : 494
1. शुभम ठाकुर : डीएवी पब्लिक स्कूल, गांधीनगर, रांची : 494
1. शशांक कुमार : जवाहर विद्या मंदिर श्यामली, रांची : 494
2. स्मृति राज : चिन्मया विद्यालय सेक्टर-5, बोकारो : 493
2. स्नेहल मिश्रा : डीपीएस, धुर्वा, रांची : 493
3. अनुप्रिया : बोकारो इस्पात सीनियर सेकेंड्री सेक्टर 9ई, बोकारो : 492
3. श्रुति सिन्हा : हॉली क्रास स्कूल, बालिडीह, बोकारो : 492
3. कृष विश्वनाथ : हॉली क्रास स्कूल, बालिडीह, बोकारो : 492
3. लक्ष्य जैन : वीबी चिन्मया विद्यालय, जमशेदपुर : 492
3. श्रुति सिंह : डीएवी पब्लिक स्कूल, बरकाकाना, हजारीबाग : 492
3. गिरिश लोढ़ा : ब्रिजफोर्ड स्कूल, तुपुदाना, रांची : 492
3. प्रवीण राज : ब्रिजफोर्ड स्कूल, तुपुदाना, रांची : 492
3. हर्ष कुमार : डीएवी पब्लिक स्कूल, बरियातू, रांची : 492
CBSE कक्षा दसवीं का इस प्रकार देखे रिजल्ट
1. सबसे पहले आपको CBSE result.nic.in पर जाना होगा.
2. इसके बाद अपना रोल नंबर डालना होगा.
3. स्कूल नंबर डालना होगा.
4. स्कूल नंबर के बाद आपको अपना सेंटर नंबर डालना होगा.
5. इसके बाद एडमिट कार्ड नंबर डालें.
6. इतना भरने के बाद आपको एक कैप्चा के बॉक्स को भरना होगा जो वहीं पर दिया गया होगा.
7. अंत में आपको सब्मिट पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर होगा
☝
Click here to check result-cbseresults.nic.in




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें