(CBSE) की ओर से 12वीं के नतीजे जारी करने के बाद अब 10वीं के छात्रों की भी परिणाम जानने को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। पिछली बार 12वीं के नतीजे के साथ ही 10वीं का अचानक रिजल्ट जारी कर सीबीएसई ने छात्रों को सरप्राइज दिया था। ऐसे में सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जल्द ही आने की अटकलें लगाई जा रही हैं। पिछले साल 7 मई को 10th का रिजल्ट आया था। इस साल 10वीं बोर्ड के नतीजे जारी होने के बाद छात्र और छात्राएं अपना रिजल्ट cbse की आधिकारिक वेबसाइट CBSE result.nic.in और CBSE.nic.in पर देख सकते हैं।
वर्ष 2019 में पटना जोन के कुल 91.86 फीसद परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की थी। परीक्षार्थियों की सफलता में पटना जोन देश में सातवें स्थान पर रहा। जोन से दसवीं की परीक्षा में 199006 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें 182859 परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है। पटना जोन में 91.18 फीसद छात्रों और 93.14 छात्राओं ने सफलता हासिल की। झारखंड पटना जोन में ही आता है।
वर्ष 2019 में ये रहे झारखंड टॉपर्स









