6 लाख किसानों को मिली पीएम किसान योजना की पांचवी किस्त अब तक राज्य के किसानों को योजना की चार किश्तों के रूप में कुल 3073.14 करोड़ रुपए का भुगतान हो चुका है.pm.kisan.com नई दिल्ली. राजस्थान के 5.94 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की चौथी किस्त की राशि मिल गई। सहकारिता रजिस्ट्रार डॉ. नीरज के. पवन ने मंगलवार को बताया कि राज्य के किसानों को प्रधानमंत्री किसान योजना की चौथी किस्त की राशि जारी हो चुकी है। इसके तहत 5 लाख 94 हजार 694 किसानों को 118 करोड़ 93 लाख 88 हजार रुपए का भुगतान उनके खातों में किया गया।
चार किश्तों के रूप में कुल 3073.14 करोड़ रुपए का भुगतान हो चुका है
उन्होंने बताया कि इस योजना की पहली किस्त में 47.09 लाख किसानों, द्वितीय किस्त में 46.06 लाख तथा तीसरी किस्त में 36.34 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान योजना की राशि उनके खातों में जमा हो चुकी है। पवन ने बताया कि अब तक राज्य के किसानों को योजना की चार किश्तों के रूप में कुल 3073.14 करोड़ रुपए का भुगतान हो चुका है।उन्होंने बताया कि दूसरी किस्त के बाद केंद्र सरकार स्वयं के स्तर पर किसानों का आधार आधारित प्रमाणन कर रही है। बिना आधार प्रमाणन के किसानों की किस्त जारी नहीं हो रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें